ePaper

West Bengal : जेल में क्यों परेशान हैं पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी, यहां जानें वजह

Updated at : 29 Oct 2024 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : जेल में क्यों परेशान हैं पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी, यहां जानें वजह

West Bengal : पार्थ चटर्जी को 2022 में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था. तब से लगभग दो साल बीत चुके हैं.

विज्ञापन

West Bengal, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथों गिरफ्तार राज्य के पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी एक बार फिर जेल में बीमार हो गए हैं. उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो रही हैं. इस जानकारी के बाद मंगलवार को डॉक्टरों की एक टीम ने प्रेसिडेंसी जेल में जाकर पार्थ चटर्जी की शारीरिक जांच की. बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के पहले भी कई तरह की शारीरिक समस्याएं थी.

जेल में पैरों में बढ़ गई है दर्द व सूजन की समस्या

लेकिन जेल में रहने के दौरान कई तरह की समस्याएं बढ़ गई थी. अब उनके पैरों में सूजन बढ़ गई है. पैरों में लगातार दर्द हो रहा है. यही नहीं, कई तरह की चर्मरोग से संबंधित समस्याएं भी सामने आई है. इस तरह की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को चिकित्सकों की एक टीम ने जेल में जाकर पार्थ चटर्जी की शारीरिक जांच की. गौरतलब है कि पार्थ चटर्जी को 2022 में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था. तब से लगभग दो साल बीत चुके हैं.

Also Read : WB By-Election 2024 : सरकारी कार्यक्रमों में चुनाव प्रचार क्यों ? तृणमूल ने अमित शाह पर नियमों का उल्लंघन करने का लगाया आरोप

वर्ष 2022 से गिरफ्तार होकर प्रेसिडेंसी जेल में कैद हैं पार्थ चटर्जी

पार्थ चटर्जी गिरफ्तारी के बाद से ही प्रेसीडेंसी जेल में ही रह रहे है. इसके पहले अदालत में सुनवाई के दौरान पार्थ के वकील ने कोर्ट को यह बात बताते हुए कई बार जमानत की अर्जी दी. लेकिन हर बार खारिज कर दिया गया. हालांकि, कोर्ट ने उनकी शारीरिक समस्याओं पर गौर करने के लिए कई आदेश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद पार्थ चटर्जी का हर महीने चिकित्सकों की टीम जेल में जाकर हेल्थ चेकअप करती है. मेडिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार समय-समय पर जरूरत के मुताबिक उनकी दवाएं भी बदली जाती हैं.

Also Read : Bengal Weather Update : मौसम ने ली करवट, बंगाल में ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola