ePaper

Modi Cabinet: पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार मोदी सरकार में बने मंत्री

Updated at : 09 Jun 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
sukant mazumdar

सुकांत मजुमदार ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Modi Cabinet: सुकांत मजुमदार वर्ष 2019 में पहली बार सांसद बने थे. वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये.

विज्ञापन

Modi Cabinet: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार को नरेंद्र मोदी की MODI 3.0 सरकार में मंत्री बनाया गया है. रविवार (9 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Modi Cabinet: सुकांत मजुमदार पहली बार 2019 में बने सांसद

सुकांत मजुमदार वर्ष 2019 में पहली बार सांसद बने थे. वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये. राजनीति में आने से पहले वह कॉलेज शिक्षक हुआ करते थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में बालुरघाट लोकसभा सीट से उन्होंने करीब 10 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता है.

मालदा के गौड़ बंग यूनिवर्सिटी में रहे बॉटनी के शिक्षक

29 दिसंबर 1979 को जन्मे सुकांत मजुमदार के पिता सुशांत कुमार मजुमदार पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी थे. उनकी मां निवेदिता मजुमदार एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका थीं. सुकांत मजुमदार ने उत्तर बंगाल यूनिवर्सिटी से बॉटनी विषय से एमएससी करने के बाद बीएड और पीएचडी की. शिक्षा पूरी होने के बाद वह कुछ दिनों तक मालदा जिले में गौड़ बंग यूनिवर्सिटी में बॉटनी के शिक्षक भी रहे. 15 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में उनके शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं.

देबी दास चौधरी के संपर्क में आने के बाद आरएसएस से जुड़े

वह भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष देबी दास चौधरी के संपर्क में आये और उन्हीं के निर्देशन में वह आरएसएस से जुड़े और वहां से भाजपा की राजनीति में आ गये. लंबे समय तक आरएसएस में सक्रिय रहने के बाद सुकांत ने 2010 के दशक में भाजपा ज्वाइन किया था. वह काफी समय तक पार्टी संगठन में रहकर भी काम किये. साल 2019 में पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे. तब सुकांत मजुमदार ने तृणमूल की सांसद अर्पिता घोष को 33 हजार 293 वोटों से हरा कर वह पहली बार सांसद चुने गये.

20 सितंबर 2021 को बंगाल भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए

20 सितंबर 2021 को भाजपा ने सुकांत मजुमदार को दिलीप घोष की जगह पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. बतौर लोकसभा सदस्य वह सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति और याचिका समिति के सदस्य भी रहे. सुकांत मजुमदार ने चुनाव आयोग को दिये शपथ पत्र में करीब एक करोड़ 25 लाख की संपत्ति घोषित की है.

सुकांत मजुमदार पर दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे

हालांकि, इसमें उन्होंने 11 लाख 25 हजार की देनदारी भी गिनायी है. इस शपथ पत्र में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एक दर्जन से अधिक मुकदमों का भी जिक्र किया है. हालांकि इनमें से किसी भी मुकदमे में अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं. उनके दादा-परदादा कृषि कार्य से जुड़े थे. वह खुद को किसान परिवार का सदस्य बताते हैं. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सुकांत मजूमदार के लिए दिल्ली का सफर आसान नहीं रहा है.

इसे भी पढ़ें : WB News: मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर ने मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री के रू.प में ली शपथ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola