ePaper

Train News : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए चलती रहेंगी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें

Updated at : 03 Sep 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
bihar train news| Train News: Change in the routes of these four pairs of trains of Bihar, Railways took a decision regarding Mahakumbh.

Train News : इस पर जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 06085 एर्नाकुलम-पटना साप्ताहिक विशेष 13.09.2024 और 29.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर शुक्रवार को एर्नाकुलम से रवाना होगी.

विज्ञापन

Train News : रेलवे का लक्ष्य यात्रियों के लिए सुविधाजनक व आरामदेह परिवहन की सुविधा देना है. इस मौसम में यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे ने 06085/06086 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल और 06059/06060 कोयंबटूर-बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष ट्रेन को इसके मौजूदा मार्ग, समय, संरचना व ठहराव के अनुसार विस्तारित करने का निर्णय लिया है.

चलती रहेंगी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें

इस पर जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 06085 एर्नाकुलम-पटना साप्ताहिक विशेष 13.09.2024 और 29.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर शुक्रवार को एर्नाकुलम से रवाना होगी तथा 06086 पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक विशेष 16.09.2024 और 02.12.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर सोमवार को पटना से रवाना होगी.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’

साप्ताहिक विशेष के जोलारपेट्टै जंक्शन पर समय में किया गया संशोधन

06059 कोयंबटूर-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक विशेष 10.09.2024 और 26.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर मंगलवार को कोयंबटूर से रवाना होगी तथा 06060 बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष 13.09.2024 और 29.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर शुक्रवार को बरौनी जंक्शन से रवाना होगी. इसके अलावा, 06060 बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष के जोलारपेट्टै जंक्शन पर समय में संशोधन किया गया है. यह ट्रेन जोलारपेट्टै जंक्शन पर 22:00 बजे के बजाय 21:55 बजे पहुंचेगी और 22:02 बजे के बजाय 22:05 बजे रवाना होगी.

Also Read : डॉ संदीप घोष पर अब इडी ने भी कसा शिकंजा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola