घाटाल के कई इलाके डूबे, सड़कों पर चल रही नाव

Updated:
विज्ञापन
घाटाल के कई इलाके डूबे, सड़कों पर चल रही नाव

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल के कई इलाके जल जमाव की चपेट में हैं, जिससे इलाके में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो गये. घाटाल शहर की सड़कें पानी में डूब जाने से वहां वाहनों की जगह नाव चल रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल के कई इलाके जल जमाव की चपेट में हैं, जिससे इलाके में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो गये. घाटाल शहर की सड़कें पानी में डूब जाने से वहां वाहनों की जगह नाव चल रही है. मालूम हो कि पिछले तीन-चार दिनों से इलाके में तेज और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शीलावती और मनसूका नदी उफान पर हैं. इलाके में मौजूद कई खालों का जलस्तर काफी बढ़ गया. इससे पानी शहर के कई इलाकों में प्रवेश कर गया है. इससे यहां बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो गये हैं. कई इलाके पानी की चपेट में आ गये. सड़कें डूब गयीं. सड़कों पर नाव चल रही हैं. ऐसी स्थिति में इलाके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इलाके के लोगों का कहना है कि यह स्थिति हर साल होती है .हर वर्ष बारिश के मौसम में इस तरह की परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है. जब तक घाटाल मास्टर प्लान पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक घाटालवासियों को जल जमाव से छुटकारा नही मिल सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola