हुगली : अवैध निर्माण को ग्रामीणों ने तोड़ा

Updated:
विज्ञापन
हुगली : अवैध निर्माण को ग्रामीणों ने तोड़ा

सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र के अलीनगर इलाके में बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या आम बात है.

विज्ञापन

हुगली. सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र के अलीनगर इलाके में बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या आम बात है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बड़े-बड़े कलवर्ट पर लोगों ने अवैध तरीके से दुकानें बना ली हैं, जिससे निकासी बाधित हो रही है. इसी बीच, पुलिया के ठीक बगल में निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. जानकारी पाकर पोलबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को हिरासत में ले लिया. लेकिन स्थानीय तृणमूल नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मजदूरों को छुड़ा लिया गया. आरोप है कि तब समझौता हुआ था कि निर्माण कार्य इस तरह होगा कि जल निकासी में कोई बाधा न आए और रास्ता भी रहे. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य समझौता के विपरीत हो रहा था. इस कारण शनिवार दोपहर को गांव के लोग इकट्ठा हुए और अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ दिया. वहीं, अलीम हल्दर का कहना है कि समझौते के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola