ePaper

14 को आठ घंटे के लिए बंद रहेगा विद्यासागर सेतु

Updated at : 12 Dec 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
14 को आठ घंटे के लिए बंद रहेगा विद्यासागर सेतु

कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि आगामी 14 दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि आगामी 14 दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. यह बंदिश पुल पर रिपेयर और मेंटेनेंस के काम के लिए लागू की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, पिछले अगस्त से हर वीकेंड पर विद्यासागर सेतु पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है. सप्ताह के बाकी दिनों में यानी सोमवार से शुक्रवार तक पुल पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है. इस पुल से प्रतिदिन कम से कम एक लाख वाहन गुजरते हैं. इसलिए वीकेंड को चुना गया है, ताकि काम में कम रुकावट आये. कोलकाता और हावड़ा पुलिस ने पुल के आसपास वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को मोड़ने की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola