डीवाइएफआइ पूर्व बर्दवान जिला की सचिव बनीं उरश्री

डीवाइएफआइ पूर्व बर्दवान जिला की नयी सचिव उरश्री राय चौधुरी बनायी गयी हैं. वह माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य आबास राय चौधुरी की बेटी हैं.
कोलकाता. डीवाइएफआइ पूर्व बर्दवान जिला की नयी सचिव उरश्री राय चौधुरी बनायी गयी हैं. वह माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य आबास राय चौधुरी की बेटी हैं. उरश्री का नाम आरजीकर कांड के बाद हुए आंदोलन में पहली कतार में है.
जिले की राजनीति में पहली बार हुआ है, जब किसी युवा महिला नेता को संगठन का जिला सचिव बनाया गया है. माकपा सूत्रों के अनुसार, आरजीकर कांड में आंदोलन संगठित करने में उरश्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके पहले कोरोनाकाल में उसने जिस तरह से रेड वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं,
वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था. पढ़ाई-लिखाई के साथ एसएफआइ की राजनीतिक गतिविधियों में उरश्री सक्रिय रूप से शामिल होती आयी हैं. वह फिलहाल कोलकाता विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर कर रही हैं. उनकी गिनती मेधावी छात्रा में होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




