टेंगरा में अवैध इमारत तोड़ने को लेकर बवाल

Updated at : 31 Jan 2025 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
टेंगरा में अवैध इमारत तोड़ने को लेकर बवाल

नीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद टेंगरा स्थित एक अवैध इमारत को तोड़ने पहुंचे कोलकाता नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व पुलिसकर्मियों को वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद वापस लौटे कोलकाता नगर निगम के अधिकारी व पुलिसकर्मी

संवाददाता, कोलकातास्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद टेंगरा स्थित एक अवैध इमारत को तोड़ने पहुंचे कोलकाता नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व पुलिसकर्मियों को वापस लौटना पड़ा. गुरुवार को निगम के कर्मचारी, पुलिसकर्मियों के साथ यहां के क्रिस्टोफर रोड स्थित पुष्पांजलि रेसीडेंसी (जो झुक गयी है) के पास स्थित सफेद बिल्डिंग को तोड़ने पहुंचे थे. बताया जाता है कि यह अवैध निर्माण है. इस दौरान पुलिस व निगमकर्मियों को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

इमारत में रहने वाले लोगों ने बिल्डिंग के प्रवेश द्वार को अंदर से बंद कर दिया. उनका आरोप है कि निगम के अधिकारी बिना किसी नोटिस के अचानक इमारत तोड़ने पहुंचे हैं. इमारत में रहने वालों ने कहा कि जीवन भर की कमाई से हमने एक फ्लैट खरीदा है. अब अगर इसे भी तोड़ दिया गया, तो हम कहां जायेंगे. कुछ महिलाओं को पुलिस के सामने रोते-बिलखते भी देखा गया. उन्होंने इमारत तोड़ने से पहले पुनर्वास दिये जाने की मांग की. इसके बाद ही वे इमारत को तोड़ने देंगे. बता दें कि क्रिस्टोफर रोड स्थित पुष्पांजलि रेजीडेंसी झुक कर इस सफेद इमारत से सट गयी है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग विभाग की अनुमति के बिना ही अवैध तरीके से इस छह मंजिली सफेद इमारत का निर्माण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola