केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव-डीजीपी से की बात, जल्द से जल्द हिंसा प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति बहाल करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव-डीजीपी से की बात, जल्द से जल्द हिंसा प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति बहाल करने का निर्देश

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा पर करीबी नजर रखे हुए है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा पर करीबी नजर रखे हुए है. उन्होंने राज्य सरकार को अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने और यथाशीघ्र सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को भी कहा. हिंसा को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ एक ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के दौरान गृह सचिव ने कहा कि केंद्र स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और उन्होंने राज्य सरकार को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सहित हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया. एक बयान के अनुसार, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने केंद्रीय गृह सचिव को जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है व इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है. डीजीपी ने बताया कि वह सीमावर्ती जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सहायता ले रहे हैं और 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय गृह सचिव ने बताया कि मुर्शिदाबाद में मौजूद लगभग 300 बीएसएफकर्मियों के अलावा, राज्य सरकार के अनुरोध पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त पांच कंपनियां तैनात की गयी हैं. गृह सचिव ने राज्य प्रशासन को अन्य संवेदनशील जिलों में भी कड़ी नजर रखने और यथाशीघ्र सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola