न्यूटाउन : महिला की हत्या का आरोपी मामा फरार

Updated:
विज्ञापन
न्यूटाउन : महिला की हत्या का आरोपी मामा फरार

न्यूटाउन के इको पार्क थाना अंतर्गत हतियारा के नस्करपाड़ा इलाके में सुमन साव नामक एक महिला की गला रेतकर हत्या के मामले में शक की सुई उसके मामा पर है

विज्ञापन

कोलकाता. न्यूटाउन के इको पार्क थाना अंतर्गत हतियारा के नस्करपाड़ा इलाके में सुमन साव नामक एक महिला की गला रेतकर हत्या के मामले में शक की सुई उसके मामा पर है, जो घटना के बाद से ही फरार है. हत्या के पीछे अवैध संबंध या घरेलू विवाद की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस के मुताबिक, घर में अक्सर विवाद होता था. मामा को लेकर पति-पत्नी में झगड़े होते थे. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामा की तलाश की जा रही है. हत्या के पीछे की वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो पायी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि मामा ने ही हत्या की है. मालूम हो कि सोमवार रात को सुमन का शव घर से लहूलुहान हालत में बरामद किया गया था. उसके पास ही एक धारदार हथियार भी मिला. उक्त घर में पति-पत्नी और बच्चे के साथ महिला के वृद्ध ससुर और मामा भी साथ रहते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola