कारखाने में ही दो कर्मी भिड़े एक की मौत, दूसरा जख्मी

Updated at : 01 Feb 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
कारखाने में ही दो कर्मी भिड़े एक की मौत, दूसरा जख्मी

डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा इलाके में स्थित एक कुर्सी कारखाने से एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, हावड़ा.

डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा इलाके में स्थित एक कुर्सी कारखाने से एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया. मृतक की पहचान जर्जिस अंसारी (25) के रूप में हुई है. वह झारखंड के देवघर का निवासी था. कुछ दिनों पहले ही हावड़ा आया था. इस मामले में पुलिस ने कारखाने के एक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. उसका नाम फौम अंसारी है. उसे भी गंभीर चोट आयी है. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, जर्जिस और फौम दोनों ही उक्त कारखाने में काम करते थे. गुरुवार देर रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसमें जर्जिस की मौत हो गयी, जबकि जख्मी फौम हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर मिलने पर डोमजूर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में रैफ को तैनात किया गया है.

पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फौम और जर्जिस के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola