ePaper

खाली घरों में चोरी करने वाले दो शातिर किये गये गिरफ्तार

Updated at : 30 May 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
खाली घरों में चोरी करने वाले दो शातिर किये गये गिरफ्तार

खाली घरों को निशाना बनाकर ज्वेलरी और नकदी चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लालबाजार के एंटी-बग्लरी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. खाली घरों को निशाना बनाकर ज्वेलरी और नकदी चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लालबाजार के एंटी-बग्लरी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों की पहचान शिव शंकर राजभर उर्फ हाजू और बाबू पाल उर्फ पोटला के रूप में हुई है. इन्हें एमआर बांगुर अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 15 मई को तिलजला थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें बताया गया था कि चोरों के एक गिरोह ने एक खाली घर से भारी मात्रा में जेवरात और नकदी चोरी कर ली है. इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में दो युवकों को चिह्नित किया गया, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को एमआर बांगुर अस्पताल के पास से धर दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किये गये जेवरात को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola