ePaper

बीरभूम से जेएमबी के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Updated at : 10 May 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
बीरभूम से जेएमबी के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा जारी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच राज्य के बीरभूम से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के दो संदिग्ध आतंकियों को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दोनों संदिग्धों को एक दिन की न्यायिक हिरासत

आज फिर अदालत में होगी पेशी

संवाददाता, कोलकाता/बीरभूम

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा जारी ””ऑपरेशन सिंदूर”” के बीच राज्य के बीरभूम से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के दो संदिग्ध आतंकियों को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजमल हुसैन (28) व साहिब अली खान (28) हैं. अजमल बीरभूम के नलहाटी का, जबकि साहिब अली खान मुराई का रहनेवाला है. दोनों देश के प्रतिबंधित जिहादी संगठन जेएमबी के सदस्य बताये गये हैं.

प्राथमिक जांच में पता चला कि वे जमात मॉड्यूल के सदस्य हैं, जिनका काम मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश कर इस देश व राज्य के खिलाफ विद्रोह करने के लिए उकसाना था. दोनों को शुक्रवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया. वहां एसटीएफ की तरफ से दोनों को 14 दिनों के लिए एसटीएफ के रिमांड में भेजने की मांग की गयी. अदालत ने दोनों को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

शनिवार को दोनों को फिर से अदालत में पेश किया जायेगा. दोनों संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ की ओर से आइपीएस इंद्रजीत बसु ने बताया कि अजमल और साहेब देश के बाहर की राष्ट्रविरोधी ताकतों से लगातार संपर्क में थे. वे आर्थिक लेनदेन में भी शामिल थे. एसटीएफ की टीम दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी, तब इनके असली मकसद के बारे में और ज्यादा खुलासा हो सकेगा. जल्द ही जिले में सक्रिय इनके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी होगी. वहीं, इस गिरफ्तारी पर बीरभूम भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने कहा कि, सिर्फ जिले में ही नहीं, राज्यभर में जेएमबी के सदस्य छिपे हुए हैं. इनकी पहचान कर इन्हें गिरफ्तार करना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानियों को भी देश और राज्य से बाहर किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola