ePaper

हादसे के बाद दो प्रमोटरों पर लगा डिलीवरी ब्वॉय को पीटने का आरोप

Updated at : 22 Sep 2025 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे के बाद दो प्रमोटरों पर लगा डिलीवरी ब्वॉय को पीटने का आरोप

बेहला में सड़क दुर्घटना में डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया. इस घटना के बाद कथित तौर पर दो प्रमोटरों पर उसकी बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

दोनों प्रमोटरों के खिलाफ बेहला थाने में िशकायत दर्ज

घटना के बाद से फरार हैं दोनों आरोपी प्रमोटर

संवाददाता, कोलकाता

बेहला में सड़क दुर्घटना में डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया. इस घटना के बाद कथित तौर पर दो प्रमोटरों पर उसकी बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगा है. दोनों के खिलाफ बेहाला थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात निरुपम भुई नामक एक डिलीवरी बॉय साइकिल से साखेरबाजार स्थित अपने घर लौट रहा था. जब वह साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी दो प्रमोटरों की बाइक उसके सामने आ गयी. साइकिल पार करने के दौरान दोनों प्रमोटरों की बाइक उस युवक के सामने आ जाने से ब्रेक लगाने के कारण जयदेव सरदार और सौमेन दास नामक दोनों प्रमोटर सड़क पर गिर गये. निरुपम ने पुलिस के सामने दावा किया कि वह दोनों लोगों को सड़क से उठाने गया था, तभी दोनों ने उस पर हमला कर दिया. कथित तौर पर रात में सड़क पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. उसे दर्द से तड़पता छोड़कर दोनों प्रमोटर वहां से भाग गये. युवक ने इस संबंध में बेहला थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola