पिकअप वैन व ट्रक की टक्कर में दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन
पिकअप वैन व ट्रक की टक्कर में दो जख्मी

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन थाना के बामुनपुकुर इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर पोल्ट्री मुर्गियों से लदे पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन थाना के बामुनपुकुर इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर पोल्ट्री मुर्गियों से लदे पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर हो गयी. इस दौरान दो लोग जख्मी हो गये. पोल्ट्री मुर्गियों से लदा एक वैन दांतन से बेलदा की ओर आ रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया. इस दौरान दोनों वाहनों के चालक बुरी तरह से जख्मी हो गये. दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा. दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ. पुलिस के हस्तक्षेप से इलाके में परिस्थिति को सामान्य किया गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पिकअप वैन ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक फरार

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत बामनपुकुर इलाके में केले से लदे एक पिकअप वैन ने एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन बेलदा से ओडिशा की ओर जा रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा लगा. हादसे में पिकअप वैन के सामने का हिस्सा और ट्रक के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप वैन के चालक और खलासी मौके से फरार हो गये. इससे इलाके में यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

और स्थिति को सामान्य किया. पुलिस अब दुर्घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola