किडनी तस्करी के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
किडनी तस्करी के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार

अशोकनगर थाने की पुलिस ने किडनी तस्करी करने के आरोप में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

अशोकनगर थाने की पुलिस ने किडनी तस्करी करने के आरोप में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अशोकनगर थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी विकास घोष उर्फ शीतल से 60 हजार रुपये सूद पर लिये थे. मूलधन नहीं लौटा पाने की वजह से विकास ने उसे किडनी बेचने की सलाह दी. वह तैयार हो गया. उसने अपनी पत्नी की किडनी बेचने का फैसला लिया. विकास ने एक महिला से संपर्क करा कर कोलकाता के एक अस्पताल में पत्नी की किडनी बेच दी. बताया जा रहा है कि इसके एवज में उसे दो लाख रुपये मिले. विकास ने उससे 60 हजार के बदले दो लाख रुपये देने के लिए कहा. इसी पर दोनों उलझ गये. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी और पुलिस ने विकास और महिला को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola