यूपी में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
यूपी में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई के आरोप में दो गिरफ्तार

सोमवार को गिरफ्तार आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस ने कोलकाता में तिलजला इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर यूपी के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रतीक मिश्रा और विशाल कुमार सोनकर बताये गये हैं. सोमवार को गिरफ्तार आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों को तीन दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर यूपी ले जाने की अनुमति दे दी. सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने वर्ष 2022 से बनारस समेत अन्य जिलों में नकली कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की. आरोप है कि उन्होंने नकली डॉक्यूमेंट्स का उपयोग कर यह अवैध धंधा चलाया. इन नकली दवाओं के सेवन से यूपी के कई जिलों में लोगों की मौत हुई. उत्तर प्रदेश ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा दर्ज शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गयी. जांच में पता चला कि कोलकाता के तिलजला इलाके में रहने वाले प्रतीक मिश्रा और विशाल कुमार सोनकर इस धंधे के मुख्य सूत्रधार हैं.

इस जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोलकाता जाकर कोलकाता पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यूपी में उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola