बहन के ससुर की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2024 1:31 AM
बहन के ससुर की हत्या के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके नाम प्रसेनजीत माइती और चिरंजीत माइती हैं.
दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर थाना इलाके से किया गया गिरफ्तार प्रतिनिधि, हुगली . बहन के ससुर की हत्या के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके नाम प्रसेनजीत माइती और चिरंजीत माइती हैं. सिंगूर पुलिस और जिले की एसओजी टीम ने दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है. उन्हें सोमवार को अदालत में पेश करने पर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि 10 अप्रैल को सिंगूर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक महिला ने फांसी लगा ली. खबर पाकर मृतका के दो भाई प्रसेनजीत माइती और चिरंजीत माइती, अपनी बहन के ससुराल पहुंचे. इस दौरान उनकी बहन के ससुर अनंत दास से विवाद हो गया और इसी दौरान उन्होंने वृद्ध पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इससे बाद से दोनों फरार थे. पहुंचे और उनकी हुई, जहां एक विवाहित महिला, जिसने सात साल पहले शादी की थी, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जैसे ही यह खबर मृतका के मायके वालों को मिली, उसके दो भाई और अन्य रिश्तेदार तुरंत ससुराल पहुंच गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










