ePaper

केपमारी मामले में कर्नाटक के बिदर गैंग का दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
केपमारी मामले में कर्नाटक के बिदर गैंग का दो आरोपी गिरफ्तार

सारे सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में अभियान चला कर ताकी युसूफ अली व हासनी नासेर हुसैन को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

दमदम. महानगर में केपमारी की घटना के लिसलिे में पुलिस ने महाराष्ट्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया. उल्लेखनीय है कि गत नौ मार्च को नागेरबाजार के रहने वाले शंकर प्रसाद दत्त ने केपमारी को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत मिलने पर बागुइहाटी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों की पहचान की गयी. सारे सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में अभियान चला कर ताकी युसूफ अली व हासनी नासेर हुसैन को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला है कि दोनों कर्नाटक के बिदर गैंग का सदस्य हैं. कई थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं. अदालत में पेश कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola