40 लाख की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
40 लाख की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

एक व्यक्ति के साथ 40 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हावड़ा. एक व्यक्ति के साथ 40 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित ने 26 मई 2025 को शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे तीन बार में एचडीएफसी बैंक के खातों से पैसे निवेश के नाम पर भेजने को कहा गया था. जांच में सामने आया कि आरोपी पहले व्हाट्सएप पर पीड़ित से संपर्क करते थे और निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देते थे. जब पीड़ित ने पैसे भेज दिये, तो उसे कहा गया कि पिछले निवेश की राशि निकालने के लिए और रकम जमा करनी होगी. इस तरह कुल 40 लाख की ठगी की गयी. दक्षिण 24 परगना के समीर सरदार (52) को पांच लाख की रकम का लाभार्थी होने के कारण पकड़ा गया. वहीं, कोलकाता के साजिद अली (35) को फर्जी बैंक खातों की व्यवस्था करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola