हथियार बरामदगी मामले में तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हथियार बरामदगी मामले में तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

एक पुराने मामले में तृणमूल कार्यकर्ता बिट्टू पंडित को टीटागढ़ से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है बिट्टू

बैरकपुर. खड़दह के रिजेंट पार्क स्थित एक अपार्टमेंट से हथियारों का जखीरा मिलने के बाद खड़दह पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में तृणमूल कार्यकर्ता बिट्टू पंडित को टीटागढ़ से गिरफ्तार किया है. मधुसूदन मुखर्जी के खड़दह स्थित फ्लैट से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये थे. जांच में बिट्टू का नाम सामने आया था. पुलिस का कहना है कि मधुसूदन से बिट्टू के संबंध के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं. हालांकि खड़दह से हथियार बरामद होने के बाद सभी पुराने हथियारों के मामलों की जांच की जा रही है. इसके लिए खुफिया विभाग बैरकपुर में विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है. तृणमूल कार्यकर्ता आदित्य उर्फ बिट्टू पंडित पर हथियार रखने का आरोप पहले भी लगा था. बिट्टू टीटागढ़ नगरपालिका के एक पार्षद का करीबी बताया गया है. उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था. लेकिन बाद में वह छूट गया था. पुलिस फिर से जांच कर रही है कि कहीं वह किसी अवैध हथियार के धंधे में तो शामिल नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola