तृणमूल की नेता के वाहन पर हमला बॉडीगार्ड को पीटने का लगा आरोप

Updated at : 12 Feb 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल की नेता के वाहन पर हमला बॉडीगार्ड को पीटने का लगा आरोप

णमूल कांग्रेस की नेता सिरिया परवीन ने वाहन पर हमला करने, मारपीट, छेड़छाड़ व बॉडीगार्ड की पिटाई करने का आरोप पार्टी के ही एक नेता पर लगाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बशीरहाट.

उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया में तृणमूल कांग्रेस की नेता सिरिया परवीन ने वाहन पर हमला करने, मारपीट, छेड़छाड़ व बॉडीगार्ड की पिटाई करने का आरोप पार्टी के ही एक नेता पर लगाया है. तृणमूल नेता ने घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. यह घटना सोमवार की रात को हुई. तृणमूल के बशीरहाट सांगठनिक जिला सचिव परवीन अपने वाहन से रात में घर लौट रही थीं.

आरोप है कि रास्ते में गाड़ी रोक कर हमला किया गया. तृणमूल नेता का आरोप है कि वाहन में तोड़फोड़ करने के साथ उन्हें गाड़ी से खींच कर बाहर निकाला गया. रास्ते पर ही उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया. बचाने के लिए जब उनका बॉडीगार्ड आगे आया, तो उसकी भी पिटाई की गयी. उन्होंने बादुड़िया की यशाईकाठी आटघरा पंचायत के उपप्रधान तारिक हुसैन पर हमला करने का आरोप लगाया. रात में ही घटना की शिकायत बादुड़िया थाने में दर्ज करायी गयी. हालांकि उपप्रधान ने आरोपों से इनकार किया है. घटना में तृणमूल के बीच गुटबाजी का आरोप लगाया जा रहा है. तृणमूल की नेता का कहना है कि उन्हें थप्पड़ भी मारा गया. उन्होंने कहा कि पार्टी में काम करते दौरान कुछ गलतफहमी हो सकती है. लेकिन इस तरह से मारपीट की जाये, यह उचित नहीं है. वहीं, उपप्रधान तारिक हुसैन ने कहा कि उनका आरोप पूरी तरह से गलत है. वह पार्टी की नेता हैं. हमलोग पार्टी के सैनिक हैं. हम उन पर क्यों हमला करेंगे. उन्होंने कहा कि जब घटना की जानकारी मिली, तो वह खुद घटनास्थल पर जाकर समस्या सुलझाने की कोशिश की. उस समय बादुड़िया थाने की पुलिस भी वहां मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola