तृणमूल नेता का बेटा अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
तृणमूल नेता का बेटा अरेस्ट

नाबालिग पत्नी को ज़हर देकर हत्या करने के आरोप में तृणमूल पंचायत प्रमुख झरना कोटाल के बेटे रंजीत कोटाल को पुलिस ने खानाकुल से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दुखद. नाबालिग पत्नी को जहर देकर हत्या करने का लगा आरोपप्रतिनिधि, हुगली नाबालिग पत्नी को ज़हर देकर हत्या करने के आरोप में तृणमूल पंचायत प्रमुख झरना कोटाल के बेटे रंजीत कोटाल को पुलिस ने खानाकुल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सुओ मोटो मामला दर्ज कर कार्रवाई की. मंगलवार को आरोपी को आरामबाग महकमा अदालत में पेश किया गया. सूत्रों के अनुसार, हावड़ा के मानिकपीर की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी करीब नौ महीने पहले रंजीत से हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े की खबरें सामने आ रही थीं. एक महीने पहले शाबलसिंहपुर स्थित पंचायत प्रमुख के घर से नाबालिग को कीटनाशक पिया हुआ हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने नाबालिग से विवाह, आत्महत्या के लिए उकसाने और पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. उधर, भाजपा ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है. तृणमूल कांग्रेस ने फिलहाल मामले पर चुप्पी साध रखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola