ePaper

मालदा में तृणमूल नेता की धारदार हथियार से हत्या

Updated at : 12 Jul 2025 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा में तृणमूल नेता की धारदार हथियार से हत्या

मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में तृणमूल नेता अबुल कलाम आजाद की शुक्रवार को उनके ही एक राजनीतिक सहयोगी द्वारा हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

पार्टी के ही एक अन्य नेता के घर पर जन्मदिन की पार्टी में शिरकत करने गये थे

संवाददाता, कोलकाता

मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में तृणमूल नेता अबुल कलाम आजाद की शुक्रवार को उनके ही एक राजनीतिक सहयोगी द्वारा हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, आजाद एक मित्र के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गये थे. वहीं पर स्थानीय तृणमूल नेता मैनुल शेख पर आजाद को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने और धारदार हथियार से काटकर हत्या करने का आरोप है.

आरोपी स्थानीय तृणमूल नेता गिरफ्तार :

बताया गया कि हत्या के समय आजाद को घर के अंदर लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया. बाद में उनकी लाश बरामद हुई. पुलिस ने मुख्य आरोपी मैनुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है. मैनुल शेख इससे पहले इंग्लिश बाजार पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं और एक बार कांग्रेस के टिकट पर ग्राम पंचायत का चुनाव जीत चुके हैं. बाद में वह दोबारा तृणमूल में शामिल हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, मैनुल का इलाके में भू-माफिया के रूप में भी प्रभाव रहा है. मृत नेता अबुल कलाम आजाद पर भी भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और जिंदा लोगों को मृत घोषित कर जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगे थे. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच नौ बीघा जमीन और बड़ी धनराशि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस जघन्य हत्या का कारण बना.

घटना से लेना-देना नहीं : तृणमूल

इस संबंध में तृणमूल के मालदा जिला अध्यक्ष अब्दुल रहीम बख्शी ने बयान जारी करते हुए कहा : इस घटना का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. जो भी इस हिंसा में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola