ePaper

लोगों को भ्रमित कर रही तृणमूल कांग्रेस : भाजपा

Updated at : 27 Apr 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को भ्रमित कर रही तृणमूल कांग्रेस : भाजपा

इस संबंध में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल के एंटॉनी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार वक्फ कानून को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है.

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल के एंटॉनी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना कोलकाता. वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर राज्य के कुछ हिस्सों में अशांति का माहौल है. इस माहौल में भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा इस कानून के सकारात्मक पहलुओं को उजागर करने के लिए पूरे राज्य में अभियान शुरू किया है. इस संबंध में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल के एंटॉनी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार वक्फ कानून को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है. इसलिए भाजपा अल्पसंख्यकों को वक्फ के बारे में समझाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां तुष्टीकरण के उद्देश्य से मुसलमानों को गुमराह कर रहा है. यह कानून मुसलमानों के विकास और विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाया गया है. भाजपा इस पूरे मुद्दे को आम अल्पसंख्यकों के ध्यान में लाना चाहती है. इस मौके पर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर गरीब मुसलमानों को वक्फ के बारे में जागरूक करने का प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में मुसलमानों को वक्फ के बारे में गुमराह किया जा रहा है, जिस तरह ममता बनर्जी ने सीएए के ज़रिए वोट की सीमा पार करने की कोशिश की, उसी तरह वो वक्फ कानून को भी वोट के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हैं, जिसके खिलाफ भाजपा प्रचार अभियान चला रही है. इस मौके प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष चार्ल्स नंदी व देवांजन गुहा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola