जिला अध्यक्ष पर भड़के तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष योजनाओं में कटमनी लेने का लगाया आरोप

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 20 Oct 2025 1:51 AM

विज्ञापन

कूचबिहार तृणमूल कांग्रेस के भीतर जिला और ब्लॉक नेतृत्व के बीच टकराव से पार्टी सकते में है.

विज्ञापन

कोलकाता. पार्टी द्वारा शोकॉज करने पर तृणमूल कांग्रेस के कूचबिहार नंबर 2 ब्लॉक अध्यक्ष सजल सरकार ने पार्टी नेताओं पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक को निशाने पर लिया. तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं. वह पार्टी में पुराने नेताओं को दरकिनार कर रहे हैं. वह ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दे रहे हैं, जो आमार पाड़ा, आमादेर समाधान योजना में भी 10 फीसदी कटमनी ले रहे हैं. कूचबिहार तृणमूल कांग्रेस के भीतर जिला और ब्लॉक नेतृत्व के बीच टकराव से पार्टी सकते में है. जब से सजल सरकार ने कूचबिहार ब्लॉक नंबर दो अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है, तब से कई मुद्दों पर जिला नेतृत्व के साथ टकराव चल रहा है. सजल सरकार ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें बिना सूचित किये एक के बाद एक ग्राम पंचायत समिति का गठन किया है. ब्लॉक अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा : जिला अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी रंदगारों को दे रहे हैं, 10 प्रतिशत कटमनी वसूल रहे हैं. हाल ही में ब्लॉक अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सजल सरकार ने एक क्षेत्रीय समिति का गठन किया. जिला अध्यक्ष ने सजल को फटकार लगाते हुए कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष क्षेत्रीय समिति नहीं बना सकते. रविवार को तृणमूल जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा : ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा गठित क्षेत्रीय समिति की कोई वैधता नहीं है. जानकारी मिलने पर ब्लॉक अध्यक्ष सजल सरकार भड़क गये. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास अवैध रूप से रुपये लेने के काफी सबूत हैं. उन्होंने कहा कि शोकॉज का जवाब वह जिला अध्यक्ष को नहीं देंगे. वह राज्य नेतृत्व से सूचित करेंगे. राज्य नेतृत्व को ही फैसला लेना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola