ePaper

शमशेरगंज में टोटो चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 10 May 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
शमशेरगंज में टोटो चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके के फीडर कैनल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

हत्या अन्यत्र कर शव को फेंके जाने की आशंका

कोलकाता. शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके के फीडर कैनल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने पहले शव को देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक युवक की नृशंस तरीके से हत्या की गयी है. वह टोटो चालक था. मृतक का नाम डालिम शेख बताया गया है. उसकी चार बच्चे भी हैं. जानकारी के मुताबिक वह शमशेरगंज के मालंच इलाके का रहने वाला था. गुरुवार की शाम वह टोटो लेकर निकला था. लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था. सुबह उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मृतक के घर के लोगों से बात की है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि उसकी हत्या कहीं और की गयी, शव को यहां फेंका गया है. किसी पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola