पश्चिम बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उतारे अपने उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे 4 उम्मीदवार.
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कृष्णा कल्याणी को रायगंज से मैदान में उतारा है.
पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से रायगंज, रानाघाट-दक्षिण, मानिकतला और बागदा विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार (14 जून) को सुबह में की.
तृणमूल कांग्रेस ने कृष्णा कल्याणी को रायगंज से दिया टिकट
तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज विधानसभा सीट पर कृष्णा कल्याणी को अपना उम्मीदवार बनाया है. रानाघाट-दक्षिण सीट पर मुकुट मणि अधिकारी, मानिकतला से सुप्ति पांडेय और बागदा से मधुपर्णा ठाकुर को टिकट दिया गया है. इन 4 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है. चुनाव आयोग ने पिछले दिनों उपचुनाव की घोषणा की थी.
तृणमूल ने इस्तीफा देने वाले 2 विधायकों को फिर दिया टिकट
पश्चिम बंगाल में 3 विधायकों के इस्तीफा और एक की मृत्यु की वजह से 4 सीटें खाली हैं. इन सभी सीटों पर 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. कृष्णा कल्याणी ने रायगंज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अब तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हीं को रायगंज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
साधन पांडेय के निधन की वजह से रिक्त हुई मानिकतला सीट
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 2 विधानसभा रानाघाट दक्षिण और बागदा की सीटें वहां के विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई थी. रानाघाट दक्षिण (एससी) के विधायक डॉ मुकुट मणि अधिकारी और बागदा (एससी) के विश्वजीत दास ने इस्तीफा दे दिया था. वहीं, मानिकतला के विधायक साधन पांडेय के निधन की वजह से एक सीट रिक्त हुई थी.
मानिकतला और बागदा में बदले गए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार
तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज और रानाघाट-दक्षिण (एससी) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में उन्हीं 2 उम्मीदवारों को उतारा है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. रायगंज से कृष्णा कल्याणी उपचुनाव लड़ेंगे, जबकि रानाघाट-दक्षिण (एससी) से मुकुट मणि अधिकारी उपचुनाव में ताल ठोंकेंगे. मानिकतला और बागदा से उम्मीदवार बदले गए हैं. मानिकतला में सुप्ति पांडेय तो बागदा में मधुपर्णा ठाकुर को उतारा गया है.
7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की 10 को हुई घोषणा
बता दें कि चुनाव आयोग ने 10 जून को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था. चुनाव आयोग ने बिहार की एक, पश्चिम बंगाल की 4, तमिलनाडु, पंजाब एवं मध्यप्रदेश की एक-एक, उत्तराखंड की 2 और हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपुचनाव की घोषणा की थी.
बंगाल समेत 7 राज्यों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी
पश्चिम बंगाल समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार (14 जून) को जारी कर दी गई है. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 21 जून तक लोग उपचुनावों के लिए नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 जून तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे. 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




