पूजा से पूर्व बंगाल को तीन और वंदे भारत की सौगात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 11:31 PM
दुर्गापूजा से पहले राज्य को और तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है. ये ट्रेनें हावड़ा से गया, हावड़ा से भागलपुर और हावड़ा से राउरकेला के लिए होंगी. जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. प्रधानमंत्री द्वारा वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अब भी उद्घाटन स्थल के लेकर असमंजस है.
श्रीकांत शर्मा, हावड़ा
दुर्गापूजा से पहले राज्य को और तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है. ये ट्रेनें हावड़ा से गया, हावड़ा से भागलपुर और हावड़ा से राउरकेला के लिए होंगी. जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. प्रधानमंत्री द्वारा वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अब भी उद्घाटन स्थल के लेकर असमंजस है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पटना या टाटानगर स्टेशन से उक्त ट्रेनों को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रवाना कर सकते हैं. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 15 सितंबर की सुबह उक्त वंदे भारत ट्रेनों सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से 11 ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. हावड़ा से रवाना होनेवालीं दो ट्रेनें हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत पूर्व रेलवे जोन की, जबकि हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ट्रेन है. तीनों ट्रेनों की वाणिज्यिक यात्रा की अभी घोषणा नहीं की गयी है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत महज छह घंटे और हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस छह घंटे 20 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी.
हावड़ा स्टेशन से पहले ही चार वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा परिचालनहावड़ा स्टेशन देश का ऐसा महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से पहले ही चार वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. इनमें हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, हावड़ा-पटना, हावड़ा-रांची और हावड़ा-पुरी वंदे भारत ट्रेनें हैं. हालांकि इस तीनों वंदे भारत की खासियत यह होगी कि इनका रंग गेरुआ होगा.
सुबह 11 बजे हावड़ा स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी तीनों ट्रेनेंजानकारी के अनुसार 15 सितंबर को उद्घाटन यात्रा में गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे कोडरमा, अपराह्न 1.25 बजे पारसनाथ, 2.30 बजे धनबाद, 2.55 बजे प्रधान खुंटा, अपराह्न 3.40 बजे आनसोल, शाम 4.25 बजे दुर्गापुर और रात सात बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी.
इसी तरह से 15 सितंबर को भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11 बजे भागलपुर स्टेशन से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे बड़ाहॉट, दोपहर 12.05 बजे मंडल हील, अपराह्न 1.10 बजे हंसडीह, 1.50 बजे नोनीहाट, 2.35 बजे दुमका, 3.55 बजे रामपुरहाट, शाम पांच बजे बोलपुर और रात आठ बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला से रवाना होनेवाली राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन वाले दिन सुबह 11 बजे राउरकेला स्टेशन से हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी. राउरकेला और हावड़ा स्टेशन के मध्य इस ट्रेन का ठहराव चक्रधरपुर, टाटानगर में होगा. रेलवे सूत्र बताते हैं कि राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की वाणिज्यिक सेवा के शेड्यूल की जानकारी जल्द ही रेलवे द्वारा सार्वजनिक की जायेगी बताते हैं कि राउरकेला से वंदे भारत ट्रेन सुबह खुलेगी और हावड़ा से ट्रेन शाम में रवाना होकर रात को राउरकेला पहुंचेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










