ePaper

इंटाली में 2.66 करोड़ की लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 06 May 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
इंटाली में 2.66 करोड़ की लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक कर्मचारी भी शामिल

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक कर्मचारी भी शामिल

कोलकाता. इंटाली इलाके में टैक्सी में सवार दो यात्रियों से 2.66 करोड़ रुपये नकदी लूटने की घटना की जांच करते हुए लालबाजार की टीम ने स्थानीय थाने के साथ मिलकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में संजीव दास उर्फ बोचा (39) शामिल है, वह बेलियाघाटा थानाक्षेत्र में स्थित गगन सरकार रोड का निवासी है. वहीं दूसरे आरोपी का नाम मोहम्मद सरफराज उर्फ सोनू (25) बताया गया है. वह इंटाली थानाक्षेत्र में स्थित कॉन्वेंट लेन का निवासी है. तीसरे आरोपी का नाम रिजू हाजरा (27) बताया गया है. वह टेंगरा थानाक्षेत्र में स्थित पुलीन खटिक रोड का निवासी है. तीनों से पूछताछ कर लूटी गयी रकम को बरामद करने की कोशिश की जा रही है. आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करने पर तीनों को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक जिस फोरेक्स कंपनी से उक्त रुपये निकाल कर बैंक में जमा कराने के लिए ले जाया जा रहा था, संजीव दास उस कंपनी का कर्मचारी है. उसी ने अपने रिश्तेदार रिजू को उक्त रकम के बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद इलाके के कुख्यात बदमाश मोहम्मद सरफराज को इसकी जानकारी देकर अपने साथ मिलाकर इस राशि को सोमवार दोपहर करीब 12.45 बजे इंटाली थाना क्षेत्र के फिलिप्स मोड़ के पास लूट लिया गया. इधर, इस घटना की शिकायत इंटाली थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने वहां के कर्मचारियों से बातचीत की तो इसमें संजीव के इसमें शामिल होने का पता चला. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बयान के आधार पर अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola