हथियार के साथ घर में घुसा चोर पकड़ाया, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन
हथियार के साथ घर में घुसा चोर पकड़ाया, दो जख्मी

घटना नदिया जिला के पलाशी के मीरा कदमतला इलाके की है.

विज्ञापन

कल्याणी. मंगलवार को नदिया जिले में खौफनाक वारदात हुई. एक रिटायर्ड शिक्षक के घर में एक चोर धारदार हथियार के साथ घुस गया था. चोरी की कोशिश में चोर खुद खून से लतपथ होकर सीढ़ियों से नीचे गिर गया. भीड़ ने उसे दबोच लिया. इस बीच चोर को पकड़ने के दौरान घर के मालिक और चोर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. घटना नदिया जिला के पलाशी के मीरा कदमतला इलाके की है. पता चला है कि मंगलवार की शाम को नदिया जिला के मीरा कदमतला इलाके में रिटायर्ड शिक्षक नरेश वैद्य के घर में चोर घुस गया था. उस समय घर में बुजुर्ग नरेश और उनका बेटा मौजूद थे. उन्होंने घर के अंदर से शोर सुना और चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर हाथापाई शुरू हो गयी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक चोर ने नरेश और उसके बेटे पर वार कर दिया. दोनों ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर भागने की कोशिश की, इस बीच चोर का पैर फिसल गया, जिसस चोर खुद भी घायल हो गया. खबर मिलते ही मीरा थाने की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. चोर समेत तीन घायलों को मीरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी दो लोगों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola