ePaper

पांच दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, हल्की बारिश की संभावना

Updated at : 02 Nov 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, हल्की बारिश की संभावना

चक्रवात मोंथा का राज्य के मौसम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. चक्रवात मोंथा का राज्य के मौसम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. उत्तर के दो जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर फिर से एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. एक चक्रवात भी बन रहा है. सप्ताह के मध्य में दक्षिण बंगाल के दो जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. कम दबाव के कारण समुद्र में हलचल रहेगी, इसलिए मछुआरों के समुद्र में जाने पर भी रोक लगा दी गयी है. अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. अलीपुर मौसम विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. एक चक्रवात आ रहा है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है. यह अगले 48 घंटों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. इसकी गति पर नजर रखी जा रही है. हालांकि पश्चिम बंगाल में इसके लिए अलर्ट जारी करने जैसी कोई स्थिति नहीं है. दक्षिण बंगाल के सभी जिले सोमवार को शुष्क रहेंगे. मंगलवार को भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है. बुधवार और गुरुवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना में हल्की बारिश हो सकती है.

उसके बाद अगले शनिवार तक दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है. निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी सोमवार से बुधवार तक अशांत रहेगी. वहां 55 किलोमीटर की गति तक तेज हवाएं चल सकती हैं. मछुआरों को उन दो दिनों में बंगाल की खाड़ी के उस हिस्से में न जाने की सलाह दी गयी है. सोमवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हल्की बारिश होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola