सामूहिक दुष्कर्म कांड में तथ्यों को छिपाने की हो रही साजिश : दिलीप

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म कांड में तथ्यों को छिपाने की हो रही साजिश : दिलीप

घटना को सामने लाना फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जिम्मेदारी है

विज्ञापन

घटना को सामने लाना फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जिम्मेदारी है कोलकाता. महानगर के लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि तथ्य अभी भी सामने नहीं आ रहे हैं और तृणमूल उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है. तृणमूल के छात्र नेता ही दोषी हैं. वे 10-11 साल से लॉ कॉलेज में हैं. घटना को सामने लाना फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जिम्मेदारी है. श्री घोष ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार और उनकी पार्टी अभी भी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है. हो सकता है कि वे उसे बचा लें. और किसी और को सजा मिल जाये. श्री घोष ने कहा कि बंगाल में कॉलेज, यूनिवर्सिटी में चुनाव नहीं हो रहा है. यहां स्टूडेंट यूनियन नहीं है. फिर भी हर कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन का रूम बना हुआ है और वहां छात्र नेताओं की तस्वीरें लगी हुई हैं. दिलीप घोष ने कहा कि लोगों को इसका डर है कि कहीं आरजी कर की तरह मुख्य आरोपी को ना बचा लिया जाये, जो कि राज्य सरकार कर रही है. यह बंगाल के लिए शर्म की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola