सउदी अरब जाकर नौकरी करने के लिए मेयर के दफ्तर में वीजा की अनुमति लेने आया था संदिग्ध

Updated at : 12 Feb 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
सउदी अरब जाकर नौकरी करने के लिए मेयर के दफ्तर में वीजा की अनुमति लेने आया था संदिग्ध

कोलकाता में काम करने वाले उसके दो परिचितों ने बताया कि रफीकुल मानसिक रूप से बीमार है.

विज्ञापन

निगम मुख्यालय में मेयर के दफ्तर के बाहर से युवक के पकड़े जाने का मामला

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में मेयर के घर के सामने संदिग्ध रूप से घूमने के आरोप में सोमवार को न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक से मेयर के कमरे के आसपास घूमने की वजह पूछने पर रफीकुल इस्लाम उर्फ पटल (39) ने अजीब बातें कहीं. पुलिस को उसने बताया कि वह सऊदी अरब में वीजा संबंधी समस्याओं के कारण यहां घूम रहा था. हालांकि, उसके पास मौजूद साक्ष्यों को देखने से पता चला कि रफीकुल बांग्लादेशी नहीं, बल्कि नदिया के चोपड़ा का रहने वाला है. कोलकाता में काम करने वाले उसके दो परिचितों ने बताया कि रफीकुल मानसिक रूप से बीमार है. सोमवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद कई जानकारी सामने आयी. पता चला है कि वह सऊदी अरब में काम करने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने चोपड़ा से कोलकाता आया था. यहां आकर उसने अपना पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बेनियापुकुर स्थित एक एजेंसी में जमा कराया था. उससे पासपोर्ट लेने के साथ उससे 10 हजार रुपये भी लिये. इसके बाद किसी कारणवश रफीकुल को पैसे सहित पासपोर्ट वापस कर दिये गये. ऐसे में उसे वीजा नहीं मिला. रफीकुल ने 2016 में दो साल के लिए सऊदी अरब में काम किया था. घर लौटने पर उसने शिकायत की कि उनका पासपोर्ट खो गया है. इसके बाद शिकायत के आधार पर उसे नया पासपोर्ट जारी किया गया.

रफीकुल की रिश्तेदार काजल गायन भारतीय सेना में हैं. वहीं, एक अन्य रिश्तेदार अनिरुद्ध गायन कोलकाता पुलिस में काम करते हैं. जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे रफीकुल को जानते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है. रफीकुल का ”बांग्लादेशी” कनेक्शन अभी तक नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola