कोरोना के कहर से मध्य कोलकाता के होटलों में पसरा सन्नाटा, 90 प्रतिशत हो चुके खाली

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 4:33 AM

विज्ञापन

विदेशी मेहमानों की संख्या में आयी गिरावट से मध्य कोलकाता के होटलों में सन्नाटा छा गया है. मध्य कोलकाता के अधिकांश होटल व गेस्ट हाउस लगभग 90 प्रतिशत खाली हो चुके हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : विदेशी मेहमानों की संख्या में आयी गिरावट से मध्य कोलकाता के होटलों में सन्नाटा छा गया है. मध्य कोलकाता के अधिकांश होटल व गेस्ट हाउस लगभग 90 प्रतिशत खाली हो चुके हैं. ऐसे में यहां के होटलों ने किराया कम कर दिया है, उसके बावजूद होटल के कमरे खाली पड़े हैं. कोरोना वायरस के आतंक की वजह से केंद्र सरकार ने विदेशी पर्यटकों को वीजा देना बंद कर दिया है. मध्य कोलकाता के सदर स्ट्रीट, मिर्जा गालिब स्ट्रीट व आस-पास के क्षेत्रों में स्थित सभी होटलों की बुकिंग अप्रैल मध्य तक रद्द की जा चुकी है.

सामान्य रूप से यहां के होटलों का किराया डेढ़ हजार रुपये प्रतिदिन है, लेकिन कोरोना के आतंक से यह किराया घट कर आठ सौ से एक हजार रुपये हो गया है और इस किराये में भी लोग नहीं मिल रहे हैं. गौरतलब है कि मध्य कोलकाता के स्टुअर्ट लेन, टोटी लेन, हार्टफोर्ड लेन सहित अन्य क्षेत्रों में पूरे साल भर विदेशी पर्यटकों की भरमार रहती है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहां के अधिकांश होटल खाली हो चुके हैं.

जो पर्यटक अभी भी हैं, वह भी कुछ दिनों में अपने कमरे खाली कर देंगे. यहां के होटल मालिकों का कहना है कि अगर यह परिस्थिति एक सप्ताह तक रहती है, तो बिजली खर्च तक निकालना मुश्किल हो जायेगा. वहीं, केंद्र सरकार ने अप्रैल मध्य तक विभिन्न यूरोपियन देशों के पर्यटकों को वीजा देना बंद कर दिया है, ऐसे में उन्हें काफी नुकसान होगा.

यहां स्थित होटल जापान के मैनेजर विमल मित्रा ने बताया कि होटल के 47 घरों में से 29 कमरे खाली हो गये हैं. जिन कमरों में लोग रह रहे हैं, वह अभी कोलकाता में रहने की अवधि को कम करते हुए शनिवार को ही होटल खाली करने की बात कह दी है. यही नहीं, आगामी 45 दिनों तक की बुकिंग रद्द करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सारा दिन होटलों में दलालों की भीड़ लगी रहती थी, लेकिन अब पूरा होटल ही खाली पड़ा है. होटल के कर्मचारियों का वेतन या बिजली बिल का भुगतान कैसे होगा, यह समझ में नहीं आ रहा.

स्टुअर्ट लेन स्थित होटल रॉयल में एक दिन में 22 लोगों ने कमरे खाली कर दिये. 27 कमरों वाले इस होटल में मात्र एक कमरा बुक है. होटल के चेक आउट तालिका को दर्शाते हुए प्रबंधक प्रणब जाना ने कहा कि होटल में मेहमान आते-जाते हैं. यह स्वाभाविक है. कभी-कभी कुछ घर खाली भी रहते हैं, लेकिन एक साथ होटल के सभी कमरे खाली हो, ऐसा कभी नहीं हुआ.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola