बंगाल की संस्कृति पर बने मंडप दर्शकों को कर रहे आकर्षित

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 22 Sep 2025 2:08 AM

विज्ञापन

समय के साथ दुर्गापूजा आयोजक अब पूजा मंडप को अब थीम आधारित बनाने लगे हैं.

विज्ञापन

रविवार को ही महानगर में कई जगह मंडपों में उमड़ पड़ी दर्शनार्थियों की भीड़ कोलकाता. रविवार को महालया के समापन व देवी पक्ष का आगाज होते ही कोलकाता के साथ-साथ जिलों में भी लोग अब दुर्गापूजा के माहौल में ढलते दिख रहे हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार से ही महानगर से लेकर जिलों में बने सैकड़ों दुर्गापूजा मंडपों का उद्घाटन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद रविवार से ही महानगर में लगभग सभी पूजा मंडप में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. समय के साथ दुर्गापूजा आयोजक अब पूजा मंडप को अब थीम आधारित बनाने लगे हैं. इस कड़ी में इस वर्ष महानगर में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर बंगाल की संस्कृति थीम पर पूजा मंडप का निर्माण किया गया है.

अमेरिका का स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर को भी बनाया थीम

महानगर में इस बार थीम की होड़ में उत्तर कोलकाता के जगत मुखर्जी पार्क में आयोजकों की ओर से एआइ आशीर्वाद या अभिशाप थीम पर मंडप का निर्माण किया है. इसमें मंडप के भीतर एआइ के महत्व व इससे होने वाली क्षति, दोनों के बारे में विस्तार से बताया गया है. सियालदह के निकट संतोष मित्र स्क्वायर ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर मंडप बनाया है. वहीं, मध्य कोलकाता स्थित चालता बागान लोहा पट्टी ने बंगाल की बांग्ला भाषा थीम पर मंडप का निर्माण किया है. इधर, मध्य कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क पूजा मंडप ने इस वर्ष नारी शक्ति पर आधारित शक्ति सागर थीम पर मंडप का निर्माण किया है. जहां मंडप के भीतर पहुंचते ही दर्शक खुद को समुद्र की गहराई में होने का महसूस करेंगे. श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने अमेरिका के स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर को कोलकाता में अपने पूजा मंडप में उतारने की कोशिश की है. इस पूजा मंडप को सफेद मार्बल के रंग में गढ़ कर इसे भव्य रूप देने की कोशिश की गयी है. मंदिर में गोल्डन हाथी को भी रखा गया है, जिससे यहां दर्शक खुद को अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर में होने का महसूस कर सकेंगे.

रविवार से ही रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में जगमगा उठा कोलकाता

रविवार को महालया के दिन से ही महानगर की सभी सड़कों पर रंग-बिरंगे लाइटों की रोशनी से कोलकाता की सड़कें जगमगा उठीं. कोलकाता के अलावा राज्यभर के विभिन्न जिलों में भी शहर के सभी छोटे-बड़े पूजा मंडप में दशनार्थियों की भीड़ रविवार से ही उमड़नी शुरू हो गयी है. मौसम विभाग की तरफ से इस वर्ष दुर्गापूजा में बारिश की संभावना व्यक्त करने के कारण लोग एक दिन का समय भी व्यर्थ नष्ट नहीं करना चाह रहे हैं. इसी की झलक रविवार को महानगर के अधिकतर बड़े पूजा मंडप में देखने को मिली. एक तरफ स्थानीय लोग, तो दूसरी तरफ विदेशों से आने वाले टूरिस्ट भी पूजा मंडप की सैर करते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola