इंसाफ के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जा रहा मृतका का परिवार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 1:37 AM
मृतका के परिवार का दावा है कि इस घटना में सिर्फ सिविक वाॅलंटियर ही नहीं शामिल है, बल्कि इस मामले में और लोग भी शामिल हैं, उन्हें खोज कर निकालना होगा.
परिवार का दावा- घटना में और लोग भी हैं शामिल, उन्हें खोज कर निकालना होगा बैरकपुर. आरजी कर मामले में रेप व हत्या की शिकार हुई जूनियर महिला डॉक्टर का परिवार अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहा है. मृतका के परिवार का दावा है कि इस घटना में सिर्फ सिविक वाॅलंटियर ही नहीं शामिल है, बल्कि इस मामले में और लोग भी शामिल हैं, उन्हें खोज कर निकालना होगा. परिवार का कहना है कि वे नये सिरे से जांच नहीं चाहते, बल्कि आगे की जांच की मांग कर सुप्रीम कोर्ट जायेंगे. हालांकि अभी पीड़ित परिवार ने याचिका दायर नहीं की है. मृत महिला जूनियर डॉक्टर के माता-पिता ने पहले निचली अदालत में 57 पन्नों का बयान दाखिल किया था. मृतका के पिता ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट जायेंगे. इससे पहले, मृतका के माता-पिता ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सअी परिवार ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर ही लापरवाही का आरोप लगाया था. नयी सिरे से जांच का अनुरोध किया था. हाइकोर्ट ने इस पर सीबीआइ की स्थिति जानना चाहा. इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को है. पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लोग आगे की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही याचिका दाखिल करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










