ePaper

लड़ाई निर्णायक, चुनाव जीतना ही होगा : शमिक

Updated at : 02 Jan 2026 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
लड़ाई निर्णायक, चुनाव जीतना ही होगा : शमिक

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने का संकेत दे दिया है.

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को संदेश, विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान

संवाददाता, कोलकाताबंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने का संकेत दे दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और यह चुनाव भाजपा को हर हाल में जीतना होगा. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आती है, तो बंगाल में पार्टी का राजनीति करना कठिन हो जायेगा. शमिक भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावी मैदान में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ उतरें. उन्होंने पार्टी के लगभग आठ दशक पुराने इतिहास को याद करते हुए कहा कि बंगाल में तपन सिकदर से लेकर गुणमान चटर्जी तक और राहुल सिन्हा से लेकर दिलीप घोष तक कई ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के लंबे समय तक पार्टी के लिए संघर्ष किया. उन्हें यह भली-भांति पता था कि जीत आसान नहीं है, फिर भी उन्होंने विचार और सिद्धांत के साथ संघर्ष जारी रखा. भट्टाचार्य ने कहा कि आज के कार्यकर्ताओं को भी उसी समर्पण और त्याग की भावना के साथ आगे आना होगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में उद्योग-धंधे ठप हो चुके हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण राज्य के मूल निवासियों के अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि आम जनता बदलाव चाहती है और अब असली सवाल यह है कि भाजपा उस भरोसे पर कितनी मजबूती से खरी उतरती है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा भी उठाया

उन्होंने बांग्लादेश से सटे मुर्शिदाबाद क्षेत्र का उल्लेख करते हुए हिंदुओं पर हो रही हिंसा और हत्याओं का मुद्दा भी उठाया. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि जब तक बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक देश की जीत अधूरी रहेगी. उनके अनुसार, बंगाल केवल एक राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला क्षेत्र है. अपने संदेश के अंत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2026 में ममता बनर्जी सरकार का पतन तय है और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि अब किसी भी तरह की ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं है और पूरी ताकत के साथ जमीन पर उतरकर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola