ePaper

कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया 17 से होगी शुरू

Updated at : 13 Jun 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले की  प्रक्रिया 17 से होगी शुरू

इस पोर्टल के जरिये 17 विश्वविद्यालयों के 460 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य के सरकारी कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो जायेगी. आगामी 17 जून को छात्रों के लिए केंद्रीयकृत एडमिशन पोर्टल खुल जायेगा. इस पोर्टल के जरिये 17 विश्वविद्यालयों के 460 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे. राज्य में उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे सात मई को घोषित हुए थे. लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र से जुड़ी कानूनी उलझनों के कारण कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी. कॉलेजों में स्नातक स्तर पर प्रवेश शुरू नहीं होने से छात्रों और अभिभावकों को काफी चिंता हो रही थी. गत वर्ष कॉलेजों में स्नातक स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी. यह मुद्दा पिछले मंगलवार को राज्य विधानसभा में उठा था. भाजपा के एक विधायक के सवाल के जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने आश्वासन दिया था कि पिछले वर्ष की तरह इस साल भी 19 जून तक दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इस बीच, गुरुवार को राज्य के शिक्षा विभाग के मुख्यालय ‘विकास भवन’ की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी. 17 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये केंद्रीय पोर्टल लॉन्च किया जायेगा. उस दिन शाम चार बजे से छात्र कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे. श्री बसु ने गुरुवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola