बशीरहाट : छेड़खानी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 2:02 AM
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थानांतर्गत नलकोरा स्थित एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थानांतर्गत नलकोरा स्थित एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार शिक्षक का नाम नीलग्रीम सरदार है. वह बशीरहाट के उत्तर बागुंडी ग्राम का निवासी है. आरोप है कि आये दिन स्कूल की नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी करता था,जिसकी छात्राओं ने अपने माता-पिता और स्कूल के अन्य शिक्षकों को जानकारी दी. अभिभावकों की शिकायत पर हेडमास्टर ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत पाकर पुलिस विद्यालय पहुंची और छात्राओं के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










