दुआरे सरकार कैंप में बकाया कर वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं!

Updated at : 30 Jan 2025 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
दुआरे सरकार कैंप में बकाया कर वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं!

गोपालनगर एक नंबर पंचायत पर दुआरे सरकार कैंप में पंचायत का बकाया कर नहीं चुकाने पर विधवा भत्ता का लाभ नहीं देने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनगांव

गोपालनगर एक नंबर पंचायत पर दुआरे सरकार कैंप में पंचायत का बकाया कर नहीं चुकाने पर विधवा भत्ता का लाभ नहीं देने का आरोप लगा है. हालाकि, स्थानीय तृणमूल नेता ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि पंचायत का बकाया कर का भुगतान नहीं करनेवालों को सरकारी लाभ नहीं मिलेगा. कैंप से ऐसा ही कहने का आरोप है.

बताया जा रहा है कि गोपालनगर के हरिपद संस्थान में दुआरे सरकार का शिविर चल रहा है. वहां पंचायत अधिकारी भी बकाया कर वसूल रहे हैं. कुछ लोगों का आरोप है कि पंचायत की ओर से कहा गया है कि कर का भुगतान नहीं करनेवालों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा.

बताया गया है कि विधवा भत्ता, वृद्धा भत्ता जैसी सरकारी सुविधाओं के लिए पंचायत प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, जो बकाया कर वालों को यह प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है. इसे लेकर बनगांव उत्तर के भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोपालनगर एक नंबर पंचायत के गेट पर सरकारी शिविर में कर वसूले जा रहे हैं. कर का भुगतान नहीं करनेवाले आवेदन नहीं कर पा रहे है. इधर, पंचायत प्रधान मुक्ति हाल्दार ने कहा है कि विरोधी गलत प्रचार कर रहा है. इलाके के लोगों के अनुरोध पर ही कर संग्रह के लिए दुआरे सरकार शिविर के पास एक केंद्र लगाया गया है, जहां कर लिये जा रहे हैं. जो लोग पंचायत में कर जमा नहीं कर पाये हैं, वैसे लोगों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है.

बनगांव सांगठनिक जिला तृणमूल अध्यक्ष विश्वजीत दास ने कहा कि मामले की जांच कर देखेंगे. आरोप प्रमाणित होने पर उचित कदम उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola