बरानगर थाने में तन्मय भट्टाचार्य से फिर की गयी घंटों पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Oct 2024 1:19 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना की एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बुधवार को भी वामपंथी नेता तन्मय भट्टाचार्य को थाने में तलब किया गया

विज्ञापन

बुधवार शाम पांच बजे पहुंचे थे थाने

प्रतिनिधि, बरानगर

उत्तर 24 परगना की एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बुधवार को भी वामपंथी नेता तन्मय भट्टाचार्य को थाने में तलब किया गया. बरानगर थाने की पुलिस ने उनसे घंटों तक पूछताछ की. वह बुधवार शाम को पांच बजे पहुंचे थे और 6.18 बजे निकल गये.

मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को भी उन्हें थाने में बुला कर घंटों पूछताछ हुई थी. उन्होंने कहा है कि उन्हें जितनी बार बुलाया जायेगा, वह जायेंगे. सूत्रों के मुताबिक, तन्मय भट्टाचार्य को फिर आगामी सात नवंबर (गुरुवार) को फिर थाने में बुलाया गया है.

कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप दमदम उत्तर के पूर्व माकपा विधायक तन्मय भट्टाचार्य पर लगा है. इस मामले में माकपा से निलंबित किये गये तन्मय भट्टाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार शाम बरानगर पार्टी कार्यालय से तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली थी, जिसका नेतृत्व बरानगर की तृणमूल विधायक सायंतिका बंद्योपाध्याय ने किया था. सोमवार को ही पुलिस ने पीड़िता का भी बयान लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola