ePaper

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से नाराज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने उप-उच्चायोग को दी धमकी

Updated at : 24 Dec 2025 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari Threat to Bangladesh Dy High Commission Police Lathi Charge News Today

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी.

Suvendu Adhikari Threat to Bangladesh Dy High Commission: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. एक घायल महिला को आपातकालीन चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि बर्बर पुलिस हमले में संतों सहित निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Threat to Bangladesh Dy High Commission: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोलकाता में बांग्लादेश के उप-उच्चायुक्त कार्यालय को ठप कर देने की दमकी दी है. उन्होंने कहा है कि उप-उच्चायुक्त ने मिलने का समय नहीं दिया, तो बांग्लादेश के उप-उच्चायोग का कार्यालय नहीं खुलने देंगे. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं. इसी विषय पर चर्चा के लिए उन्होंने उप-उच्चायुक्त से मुलाकात का समय मांगा है.

26 दिसंबर को बांग्लादेश उप-उच्चायोग पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैं बैठक में अकेला जाऊंगा. अगर मुलाकात का समय नहीं दिया गया, तो 26 दिसंबर से बड़े पैमाने पर लोगों को एकत्र करेंगे. हम भारत में उप-उच्चायोग को सुचारु रूप से काम नहीं करने देंगे. हिंदू हुंकार पदयात्रा का नेतृत्व करने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुभेंदु अधिकारी ने ये बातें कहीं.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने घेरकर पीटा. फोटो : प्रभात खबर

मोहम्मद यूनुस और ममता बनर्जी में कोई अंतर नहीं – शुभेंदु अधिकारी

हिंदू हुंकार पदयात्रा पार्क सर्कस इलाके में बांग्लादेश उप-उच्चायोग की ओर बढ़ रही थी. पुलिस ने उप-उच्चायोग की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कोलकाता में जो कुछ हुआ, वह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस में कोई अंतर नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Threat to Bangladesh Dy High Commission: संतों और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया हमला

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. एक घायल महिला को आपातकालीन चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि बर्बर पुलिस हमले में संतों सहित निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया. दूसरी तरफ, पुलिस ने कहा कि उप-उच्चायोग के पास प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड तोड़ने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा.

हिंदू हुंकार पदयात्रा पर लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति. फोटो : प्रभात खबर

बंगीय हिंदू सेना के सांगठनिक जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

बंगीय हिंदू सेना के बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष सुमन बनर्जी को कुछ लोगों ने उनके घर जाकर जान से मारने की धमकी दी. बैरकपुर के मनीरामपुर इलाके में रहने वाले सुमन बनर्जी इस धमकी से बुरी तरह डर गये हैं. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सुमन ने बताया कि सोमवार की रात 2 बदमाश उनके घर आये और जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हिंसा से बंगाल में भड़का आक्रोश, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, लाठीचार्ज, 19 गिरफ्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए, तो हाई कमीशन को नहीं बैठने देंगे, बोले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola