ePaper

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए, तो हाई कमीशन को नहीं बैठने देंगे, बोले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी

Updated at : 23 Dec 2025 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
Protest Against Atrocities on hindu minorities in Bangladesh

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिश्नर के ऑफिस पर हुआ जोरदार प्रदर्शन. यूनुस का पुतला जलाया. फोटो : पीटीआई

Protest Against Atrocities in Bangladesh: बांग्लादेश के माइमेनसिंह जिले में गुरुवार रात एक हिंदू युवक, जिसका नाम दीपू चंद्र दास (27) था, को भीड़ ने बुरी तरह पीटा और फिर जिंदा जला दिया. इसके बाद से पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में भारी रोष है. देश भर में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सोमवार को कोलकाता के बांग्लादेश हाई कमीशन कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए.

विज्ञापन

Protest Against Atrocities in Bangladesh: बांग्लादेश में जारी हिंसा और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है. इसी क्रम में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में दीपूचंद्र दास की हत्या के विरोध में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर कोलकाता में प्रदर्शन किया. शुभेंदु अधिकारी ने निजाम पैलेस से बेकबागन तक रैली का नेतृत्व किया. इसमें लगभग 2,000 लोग शामिल हुए. सभी ने पड़ोसी देश में हुई बर्बर हत्या की निंदा की और प्रदर्शन किया.

दीपूचंद्र दास के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग

शुभेंदु अधिकारी ने दास की हत्या में संलिप्त सभी लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग की. कहा- हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हमले तुरंत बंद हों. भाजपा नेता ने कहा कि बांग्लादेश में अगर हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए, तो हम 26 दिसंबर को 10,000 लोगों के साथ बांग्लादेशी उप उच्चायोग पर फिर से आयेंगे. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि इस हत्या के विरोध में 24 दिसंबर को हिंदू संगठन पूरे प्रदेश में कुछ समय के लिए सड़क जाम करेंगे. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला भी फूंका.

दीपू को बांग्लादेश में जिंदा जला दिया गया

बांग्लादेश के माइमेनसिंह जिले में गुरुवार रात एक हिंदू युवक, जिसका नाम दीपू चंद्र दास (27) था, को भीड़ ने बुरी तरह पीटा और फिर जिंदा जला दिया. इसके बाद से पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में भारी रोष है. देश भर में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सोमवार को कोलकाता के बांग्लादेश हाई कमीशन कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु अधिकारी बोले- 24 दिसंबर को बांग्लादेश सीमा पर करेंगे आंदोलन

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दीपू दास को जिंदा जला दिया गया. हम उन्हें (बांग्लादेश हाई कमीशन को) यहां बैठने नहीं देंगे. उन्हें इसे बंद करना होगा. अधिकारी ने कहा कि इस घटना के खिलाफ 24 दिसंबर को बांग्लादेश सीमा पर एक घंटे का बंद बुलाया जायेगा. 26 दिसंबर को हम यहां फिर से विरोध-प्रदर्शन करेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी दी कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

हाथ में कलावा देखा और भीड़ ने कर दिया हमला, बांग्लादेश में RAW एजेंट बोलकर एक और हिंदू पर हिंसा

बांग्लादेश में एक और NCP नेता को मारी गई गोली, हादी की मौत वाली हिंसा थमते ही हुआ हमला

भारतीय खुफिया एजेंसी RAW से है! दीपू दास की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ का हमला, देखें वीडियो

पुलिस हिरासत में था दीपू, फिर हिंदू युवक को भीड़ के पास किसने पहुंचाया, क्या रक्षक ही बने भक्षक? वीडियो प्रूफ आया सामने

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola