80 लाख की ठगी में राजस्थान से गिरफ्तार हुआ जालसाज

Updated:
विज्ञापन
80 लाख की ठगी में राजस्थान से गिरफ्तार हुआ जालसाज

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के नारायणपुर थाना क्षेत्र में 80 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद आमिर है. वह राजस्थान के नागौर के लोधीपुर इलाके का रहनेवाला है.

विज्ञापन

कोलकाता.

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के नारायणपुर थाना क्षेत्र में 80 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद आमिर है. वह राजस्थान के नागौर के लोधीपुर इलाके का रहनेवाला है. उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की एक टीम नारायणपुर थाने में दर्ज 80 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले की जांच पड़ताल करते हुए राजस्थान पहुंची. वहीं से मंगलवार को लोधीपुर इलाके से आरोपी को दबोचा गया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आमिर से प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह आधार कार्ड का फर्जीवाड़ा कर विभिन्न अकाउंट तैयार कर धोखाधड़ी किया करता था.

इसके पीछे एक बड़े गिरोह के तार जुड़े होने का संदेह है. घटना में बैंक के किसी अस्थाई कर्मचारी के भी जुड़े होने का संदेह है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मोहम्मद आमिर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल था, जिसने आधार कार्डों के जालसाजी करके विभिन्न बैंक खाते खोले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola