सुकांत ने मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए ममता सरकार को बताया जिम्मेदार

Updated:
विज्ञापन
सुकांत ने मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए ममता सरकार को बताया जिम्मेदार

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मालदा के एक स्कूल में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया. इस राहत शिविर में मुर्शिदाबाद से कई परिवारों ने शरण ली है.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मालदा के एक स्कूल में स्थापित राहत शिविर का किया दौरा

पीड़ित महिलाओं ने रो-रो कर सुनाया अपना दर्द

संवाददाता, कोलकाता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मालदा के एक स्कूल में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया. इस राहत शिविर में मुर्शिदाबाद से कई परिवारों ने शरण ली है. मजूमदार ने विस्थापित परिवारों से मुलाकात की और बाद में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्थापित विशेष नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया. कई महिलाएं मजूमदार को अपनी आपबीती बताते हुए कथित तौर पर रो पड़ीं. मजूमदार ने कहा, ‘‘उनके घरों को आग लगा दी गयी, संपत्ति नष्ट कर दी गयी और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गयीं. एक महिला ने अपने चार दिन के बच्चे के साथ यहां शरण ली है.’

मजूमदार ने आरोप लगाया कि ””कट्टरपंथी ताकतों”” द्वारा ये हमले विरोध की आड़ में किये गये. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया, ‘शुरुआत में 200-250 परिवारों ने यहां शरण ली थी. अब पुलिस के दबाव में शिविर बंद करवाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाकामी को छुपाने के लिए सिर्फ 70-75 परिवार ही बचे हैं. वे अभी भी डर के साये में जी रहे हैं.’ उन्होंने राज्य प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केंद्रीय बलों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोक रही है. मजूमदार ने कहा, ‘हम प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों को स्वायत्त रूप से कार्य करने की अनुमति देने और उनकी तैनाती बनाये रखने के लिए निर्देश मांगने हेतु अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola