ePaper

सेना के लिए सुकांत व शुभेंदु ने की पूजा-अर्चना

Updated at : 08 May 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
सेना के लिए सुकांत व शुभेंदु ने की पूजा-अर्चना

भारतीय सेना के जवानों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को मिसाइल से तबाह कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

भारतीय सेना के जवानों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को मिसाइल से तबाह कर दिया है. भारतीय सेना के इस पराक्रम के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं ने बुधवार को जश्न मनाया और साथ ही भारतीय सेना के जवानों की रक्षा के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना की. बुधवार शाम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने महानगर में स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके साथ प्रदेश भाजपा युवा मोरचा के अध्यक्ष इंद्रनील खां भी उपस्थित रहे. वहीं, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने महानगर के उत्तर कोलकाता क्षेत्र में स्थित राम मंदिर में पूजा की और भारतीय सेना के जवानों की रक्षा व सलामती के लिए प्रार्थना की. भारतीय सेना के ””””””””ऑपरेशन सिंदूर”””””””” पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के अभियान का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी है, तो मुमकिन है. पीएम मोदी ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है. श्री अधिकारी ने कहा कि हिंदू पुरुषों की पहचान उनके कपड़े उतार कर की गयी और उनकी पत्नियों व बच्चों के सामने उनकी हत्या कर दी गयी. मैंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा. रात में जागने वाले भारतीय सैनिक ही असली चौकीदार थे. भारतीय होने के नाते हमें उन पर गर्व है. उन्होंने कहा कि हर धार्मिक स्थल पर भारतीय सैनिकों के लिए प्रार्थना और पूजा की जानी चाहिए. सभी को सतर्क और सावधान रहना चाहिए, ताकि पाकिस्तान नामक कूड़ा अब कुछ न कर सके.

वहीं, विपक्ष के नेता ने तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल और वामपंथी कहां हैं? मंगलवार को तृणमूल ने प्रधानमंत्री से 14 सवाल पूछे थे. आज वे कहां गुम हो गये हैं? श्री अधिकारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने आधी रात को इसका जवाब दे दिया है. इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को राज्य में राष्ट्र-विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत जादवपुर के टुकड़े-टुकड़े गिरोह से होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola