सुकांत पर फर्जी तस्वीरों से दंगा भड़काने का आरोप

सांसद साकेत गोखले ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों की हिंसा की तस्वीरों को बंगाल की बताकर सोशल मीडिया पर साझा किया और राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की.
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों की हिंसा की तस्वीरों को बंगाल की बताकर सोशल मीडिया पर साझा किया और राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की. गोखले ने सोशल मीडिया मंच ””एक्स”” पर एक पोस्ट में मजूमदार के कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने झूठी जानकारी फैलायी. गोखले के अनुसार, “सुकांत मजूमदार ने अन्य राज्यों से ली गयी हिंसा की तस्वीरों को यह कहकर पोस्ट किया कि ये बंगाल की हैं, जहां हिंदू त्योहारों के दौरान मुसलमानों ने हमला किया.””
सुकांत के खिलाफ बशीरहाट थाने में दर्ज की गयी शिकायत
बशीरहाट. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ दूसरे राज्य की फर्जी तस्वीर को पोस्ट कर इस राज्य का बताने का आरोप लगाते हुए बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ तृणमूल छात्र परिषद सड़कों पर उतरी है. बशीरहाट सांगठनिक जिला तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष अभिषेक मजूमदार, बशीरहाट दक्षिण के विधायक सप्तर्षि बंदोपाध्याय, बशीरहाट सांगठनिक जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष शमिक रॉय अधिकारी, बशीरहाट एक नंबर युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शरीफुल मंडल के साथ पहुंचे युवा तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी.सुकांत को हाथ जोड़ कर क्षमा मांगनी होगी : देवांशु
कोलकाता. फर्जी पोस्ट करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार व विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को हाथ जोड़ कर राज्य की जनता से माफी मांगनी होगी, नहीं तो लोग समझेंगे कि उनकी रीढ़ की हड्डी नहीं है. सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के आइटी सेल के प्रभारी देवांशु भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से ये बातें कहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल को अशांत करने के लिए फर्जी खबरें फैलायी जा रही हैं. मौके पर तृणमूल नेता दिनेश बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हम सभी एक हैं और एक रहेंगे. कुछ स्वार्थी तत्व बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. फर्जी पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है. बंगाल में सभी लोग शांति से रहते हैं. बंगाल जैसा अमन-चैन कहीं नहीं है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सभी सुरक्षित हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




