बीमारी का हवाला देकर फिर गैरहाजिर रहे सुजय, नहीं हो पाया कंठ स्वर का नमूना संग्रह

Updated at : 30 Jan 2025 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बीमारी का हवाला देकर फिर गैरहाजिर रहे सुजय, नहीं हो पाया कंठ स्वर का नमूना संग्रह

शिक्षक नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ के हाथों गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू बुधवार को फिर अपनी बीमारी का हवाला देते हुए अदालत में पेश नहीं हुए.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

शिक्षक नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ के हाथों गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू बुधवार को फिर अपनी बीमारी का हवाला देते हुए अदालत में पेश नहीं हुए. इस दिन प्रेसिडेंसी जेल ने पुनः अदालत को सूचित किया गया कि भद्र बीमार हैं. अभी उनकी स्थिति एसी नहीं है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश किया जा सके.

वर्चुअल सुनवाई में आवाज की रिकॉर्डिंग संभव नहीं है. परिणामस्वरूप, सीबीआइ को बुधवार को चौथी बार फिर से कंठ स्वर का नमूना लिये बगैर खाली हाथ लौटना पड़ा.

सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाट के काकू अपनी गिरफ्तारी के बाद से कई बार बीमार पड़ चुके हैं. कुछ दिन पहले सुजय कृष्ण को शारीरिक बीमारी के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 20 जनवरी को जेल से रिहा होने के बाद उन्हें वापस जेल लौटना पड़ा. इसके बाद वह पुनः बीमार पड़ गये. इस बीच, सीबीआइ बुधवार को उनकी आवाज का नमूना लेने वाली थी, लेकिन सुजय कृष्ण उस दिन भी अदालत में पेश नहीं हुए.

अदालत सूत्र बताते हैं कि बुधवार को प्रेसिडेंसी जेल ने अदालत को एक रिपोर्ट भेजी, जिसमें बताया गया कि सुजय कृष्ण भद्र का फिलहाल जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है. निजी अस्पताल से लौटने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गयी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस स्थिति में काकू उपस्थित नहीं हो सकेंगे. ऐसे में नमूना संग्रह प्रक्रिया में देरी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola