नलहाटी में धंस गयी पत्थर खदान, पांच श्रमिकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घटना की सूचना पाते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीरभूम

जिले के नलहाटी थाना अंतगर्त बनियार ग्राम पंचायत क्षेत्र की बहादुरपुर पत्थर खदान में शुक्रवार को धंसान होने से मलबे में दब कर पांच श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना से खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में घायलों को नजदीकी रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय खदान के अंदर कुल नौ श्रमिक काम कर रहे थे. घायलों में दो श्रमिकों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य शुरू कर दिया. डंपर चालक नजरुल शेख ने बताया कि दोपहर में खदान से पत्थर निकालते समय अचानक धंसान की घटना हुई. पुलिस ने चार मृतकों के नाम लाल बालू शेख, शमीउल मोल्ला, हजरत अली व रथू मंडल बताये हैं. ये सभी स्थानीय निवासी थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola